Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -26-Jan-2022

गणतंत्र दिन....

जब इस झंडे को लाल रंग लगता हैं,
तब इस झंडे का महत्व समज में आता हैं,
यूँ ही नहीं किसी इंसान को झंडे में लिपटना मिलता हैं,
ये हर इंसान अपनी जान भारत माँ पर कुरबान कर बैठा होता हैं।

जब ये वीर लाल रहु से रंग कर आता हैं,
तब ये अपनी पत्नी का लाल रंग छीन कर जाता हैं,
यूँ ही नहीं वो पत्नी एक वीर पत्नी कहलाती हैं,
क्योंकि उसका वीर जाते-जाते उसे अपना सफेद रंग ही दे जाता हैं,

कुछ दिन बाद उस सीमा पर फिर एक जवान की भरती होती हैं,
वो और कोई नहीं, पर उस वीर के ही बेटे की जगह होती हैं,
वो वीर पत्नी अपने बेटे को खुशी-खुशी उस सीमा पर भेज देती हैं,
दूसरी माँ की रक्षा करने वो खुशी से अपने मातृप्रेम को कुर्बान करती हैं।

यूँ ही नहीं ये गणतंत्र दिन हैं मनाया जाता,
हर शहीद की शहीदी को हैं इस दिन याद हैं किया जाता,
उनकी याद में इस झंडे को हैं सलामी दिया जाता,
और भारत माँ के हर कुर्बान बेटे के लिए, इस दिन हैं सर झुकाया जाता।

करिश्मा खारवा

   23
9 Comments

Shrishti pandey

27-Jan-2022 08:33 AM

Nice

Reply

Sudhanshu pabdey

27-Jan-2022 06:41 AM

Very nice 👌

Reply

Punam verma

26-Jan-2022 11:48 PM

Very nice

Reply